फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को आध्यात्मिक शिक्षा के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
लोहारीं कॉलेज में आयोजित आध्यात्मिक शिक्षा कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जय भारती कॉलेज लोहारीं एवं आईटीआई में मंगलवार को ब्रह्मकुमारी आध्यात्मिक संस्था की ओर से नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब से ब्रह्मकुमारी बहन ज्योति, मध्य प्रदेश से सारिका बहन, ब्रिगेडियर दलीप सिंह, शिक्षक विपिन भारद्वाज और जगदीश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज प्रबंध निदेशक जेके चौहान ने कहा कि ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट अबू से पूरे विश्व में 12 लाख लोग जुड़े हैं तथा वर्ष 1935 से यह संस्था जन कल्याण के लिए जीवन मूल्य आधारित, व्यक्ति निर्माण के कार्य में जुटी है। महिलाओं का योगदान इस ज्ञान के प्रचार और प्रसार के लिए एक सराहनीय कार्य है।
भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी इस संस्था में रह चुकी हैं। संस्था का ज्ञान लोगों को ईश्वर से जुड़ने की विद्या ही नहीं देता बल्कि सांसारिक जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव से उभरने की ताकत भी देता है। मन की शांति बनी रहे इसके लिए योग विद्या भी सिखाई जाती है। इसलिए अभिवादन के समय ऊं शांति बोलना इनकी परंपरा बन गई है। अंत में कॉलेज के प्रबंध निदेशक जेके चौहान ने इस अमूल्य जानकारी के लिए गण्यमान्य अधिकारियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें