हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जतिन प्रकाश डोगरा निवासी बिझड़ी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्द से संबोधित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसी बड़सर शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
1.722 किलो ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने गांव बरोहा निवासी अजय प्रसाद और अणु निवासी मुकेश कुमार से 1.722 किलो ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि यह दोनों युवक लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे। मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बरोहा में गिरफ्तार किया। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।---