फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई की मार... महंगे हुए मटर, शिमला मिर्च भी तीखी

Tue, 05 Nov 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में सब्जियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। त्योहारी सीजन खत्म हो गया है, लेकिन हरी सब्जियों के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं। कुछ दिन पहले 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाले मटर के दाम 200 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, महंगाई के कारण शिमला मिर्च भी तीखी हो गई है। बाजार में शिमला मिर्च 160 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन

दामों में बढ़ोतरी के कारण आम लोगों के खाने की थाली से हरी सब्जियां गायब होती जा रही हैं। मध्यम और गरीब वर्ग के परिवारों को एक समय की सब्जी लेने से पहले भी सोचने पर विवश होना पड़ रहा है। बाजार में मटर 200 रुपये, फूलगोभी 80 रुपये, जबकि प्याज 70, करेला 80 और शिमला मिर्च 160 रुपये किलो बिक रहे है।
ग्राहकों में राजीव, अश्वनी, प्रतिभा, कांता देवी, स्नेहा, सुमन आदि ने कहा कि त्योहारी सीजन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। ऐसे में सब्जियों के भारी दामों से गरीब परिवार काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि बाजार में एक सप्ताह पहले 20 रुपये में दो समय की सब्जी आसानी से मिल जाती थी, लेकिन अब एक समय की सब्जी के लिए कम से कम 100 रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजार में मटर अब 160 से 200 रुपये, फूलगोभी 60 से 80, अदरक 120 से 130, लहसुन 150 से 190, फ्रासबीन 30 से 60, भिंडी 30 से 50, आलू 20 से 40, करेला 60 से 80, टमाटर 20 से 30, शिमला मिर्च 120 से 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि महंगाई के दौर में आम लोगों को एक वक्त की सब्जी खरीदना भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है। सरकार को सब्जियों के दामों का नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें