फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ के दरबार पहुंचने की राह हुई आसान

Tue, 05 Nov 2024 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर में वि​भिन्न विकास कार्यों का ​शिलान्यास और लोकार्पण करते सीएम सुक्खू। -स्रोतः डीपीआरओ
विज्ञापन
नादौन/दियोटसिद्ध/हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप-मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नया उपमंडल कार्यालय के खुलने से डढ़वाल क्षेत्र में सड़कों के रख-रखाव में सुधार होगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा अब तक बड़सर उपमंडल पर 600 किमी सड़कों के रख-रखाव का कार्यभार था, लेकिन अब बिझड़ी में नया कार्यालय खुलने से विभाग ज्यादा प्रभावी तरीके से कार्य करने में सक्षम होगा। उन्होंने सुदृढ़ीकरण के बाद बड़सर-शाहतलाई सड़क का का भी लोकार्पण किया। 12 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 3.19 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शाहतलाई, दियोटसिद्ध और अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस सड़क से सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू ने 24 किमी लंबे सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग के उन्नयन/विस्तारीकरण कार्य की भी आधारशिला रखी। इस कार्य पर 26.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगेे। यह सड़क मार्ग अभी 3.2 मीटर चौड़ा है, जिसका 5.5 मीटर तक विस्तारीकरण किया जाएगा। इससे पहले सीएम सुक्खू का नादौन और शाहतलाई पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शीश नवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर के विधायक कैप्टन (सेवानिवृत्त) रंजीत सिंह राणा, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष एपीएमसी हमीरपुर अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष डढवालिया, विवेक कुमार, नादौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) पृथ्वी चंद, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें