फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में घूमने लगा संक्रमित, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। सिविल अस्पताल नादौन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब यहां हो रहे रैपिड टेस्ट के दौरान 5 लोग संक्रमित पाए गए, लेकिन दहशत का माहौल तब बन गया जब एक संक्रमित अस्पताल के अंदर घूमने लगा। जैसे ही इस बात का पता चला तो उस व्यक्ति को तुरंत घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन

इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया और कुछ समय के लिए सभी गतिविधियां रोक दी गई। इससे पूर्व भी शिकायतें आती रही हैं, जब संक्रमित स्वयं या उनके परिजन संगरोध अवधि के दौरान ही स्थानीय बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर घूमते हुए पाए गए थे।
कुछ लोग तो ऐसे भी थे, जिन्हें लोगों और प्रशासन की ओर से बार-बार टोकने के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-नियमों का सख्ती से पालन करें। ताकि संक्रमित ही नहीं बल्कि उनके परिजन भी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें