फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के मुख्यमंत्रियों को हटाने का षड्यंत्र रचते रहे निर्दलीय : पुष्पेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, अपने अवैध धंधों को चलाने के लिए नहीं चाहते चुस्त हो प्रशासनिक व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। गृह जिले के मुख्यमंत्रियों को हटाने का षड्यंत्र अकसर पूर्व निर्दलीय विधायक करते रहे हैं। वजह यह है कि ये लोग नहीं चाहते कि जिला में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त हो ताकि इनके अवैध धंधे आराम से चलते रहें। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने हमीरपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ जनसभाओं में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले जिले से मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, अब जिले से सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं तो उन्हें भी हटाने का षड्यंत्र पिछले डेढ़ साल से लगातार करते चले आ रहे है। यह सारा षड्यंत्र केवल अपने अवैध धंधों को चलाने मात्र के लिए करते हैं। जयराम सरकार में इन्हीं लोगों ने अपने धंधों को खूब चलाया। अवैध तरीके से खनन को अंजाम दिया जाता रहा। खड्डों को खोखला कर दिया गया। इससे कई पानी की योजनाएं प्रभावित हो गईं। जब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने इन अवैध धंधों पर रोक लगाई तो उनके ही विरुद्ध षड्यंत्र रचना शुरू कर दिए। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में भी करोड़ों की विकास योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ सीधा जनता को हो रहा है, लेकिन ऐसे लोगों को जनता की भलाई से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें