फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं चिंतनीय : पंकज

Sun, 19 Apr 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : परिषद
विज्ञापन
हमीरपुर। देश में लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने चिंता व्यक्त की है। शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने हमीरपुर के उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सहमंत्री पंकज भारतीय ने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र में भी हिंदू लड़कियों के साथ कथित लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो रही है। उन्होंने ऐसी घटनाओं पर शीघ्र अंकुश लगाने की मांग की।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश के विभिन्न शहरों में वन भूमि और सार्वजनिक भूमि सहित अन्य स्थानों पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, क्योंकि इसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है, जिनका पर्दाफाश किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें