फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में अवाहदेवी ने समीरपुर को 2-0 से हराया

Thu, 06 Nov 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। जिला स्तरीय वरिष्ठ वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभांरभ बुधवार को ऐतिहासिक चौगान में शुरू हुई। इस दौरान दिनभर हुए वॉलीबाल के मुकाबलों में अवाहदेवी ने समीरपुर को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बरवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में 11 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन सत्र के पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब पटलानदर की टीम को हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में सुजानपुर ने बधानी को हराया। वहीं, पहला सेमीफाइनल मुकाबला अवाहदेवी व नादौन के बीच हुआ, जिसमें अवाहदेवी की टीम विजेता रहा।
इसी प्रकार दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नाल्टी व समीरपुर के बीच हुआ, जिसमें समीरपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला अवाहदेवी और समीरपुर के बीच हुआ, जिसमें अवाहदेवी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के बाद 12 खिलाड़ियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता के शुभारंभ पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र अत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में खेलों को खूब बढ़ावा मिला है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव रंजीत कुमार, उपाध्यक्ष मदन, अनूप, प्रवक्ता राजीव, सुनील, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन कटोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें