फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निबंध लेखन में अदिति ने जिले में हासिल किया तीसरा स्थान

Thu, 06 Nov 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अदिति स्याल को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या राजकु
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से मनाए जा रहे पहाड़ी सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा अदिति स्याल ने पहाड़ी निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनके साथ विद्यालय की अन्य छात्राओं अंशिका दत्ता और कृतिका ने भी लोकोक्ति/मुहावरा लेखन तथा पहेली लेखन में सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय उपप्रधानाचार्य परमजीत सिंह ने भी इन प्रतियोगिताओं की तैयारी में विद्यार्थियों को प्रेरित करने में विशेष भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें