फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Sat, 28 Nov 2026 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत जांच:
विज्ञापन

सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक हरसौर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

स्क्रीनिंग:
प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हिमपेस्को कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मंडी, शिमला,कुल्लू,किन्नौर और लाहौल-स्पीति के जेसीओ के दस्तावेजों की स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन


जनसमस्याएं:
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान भकरेड़ी में जनसमस्याएं सुनेंगे।

प्रशिक्षण:
पंचायत समिति कार्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सुबह 10 से शाम पांच बजे पंचायत सचिवों व प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

धार्मिक आयोजन:
कन्नड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देशराज शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।

काम की बात:
बिजली बंद:
132 केवी बिजली उपकेंद्र अणु में बिजली उपकरणों का परीक्षण व रखरखाव सुबह नौ से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। कार्य के चलते उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33केवी और 11केवी फीडरों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें