फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Fri, 02 Oct 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम
विज्ञापन

ग्राम सभाएं
ग्राम पंचायत बगवाड़ा व समीरपुर में पूर्वाह्न 11 बजे विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा होगी।

स्वास्थ्य जांच:
सांसद मोबाइल वैन सेवा टीम हमीरपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक
चौकी कंनकरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यात्रा :
जैन समाज नादौन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर दोपहर 12 बजे नादौन में अहिंसा, सद्भाव, संस्कार और हिंसा एवं नशा मुक्ति यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण :
राधा स्वामी सत्संग घर भोटा में हजूर महाराज पूर्वाह्न 11 बजे निजी विमान से पहुंचेंगे। भोटा पहुंचने के बाद वह अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।

धार्मिक आयोजन:
बढ़ार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास प्रियदास महाराज श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।

काम की बात:
बिजली बंद:
बिजली उपमंडल-दो हमीरपुर के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी लाइन को बदलने का कार्य सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक होगा। कार्य के चलते हीरानगर, केंद्रीय विद्यालय, नडियाणा, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, श्यामनगर, गोपालनगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी स्कूल और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें