फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा शर्मा और तनुज प्रथम

Fri, 02 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल ( हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरठियाण में वीरवार को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से स्वच्छता पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

विजेताओं को पुरस्कार और विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की दीक्षा शर्मा और जमा दो कक्षा के तनुज ने प्रथम, जमा दो की शिल्पा ने द्वितीय तथा सातवीं कक्षा की खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के संयोग प्रथम, जमा दो की शिल्पा द्वितीय और दसवीं कक्षा की आरूषी शर्मा तृतीय रहीं। कार्यक्रम में पावर ग्रिड के वरिष्ठ डीएम विक्रम बलूचियां, वरिष्ठ प्रबंधक कपूर और सहायक प्रबंधक दीपक कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य करण सिंह पठानिया ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें