फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Sun, 09 Aug 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक:
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भोरंज की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में विश्राम गृह भोरंज में आयोजित की जाएगी।

जनसमस्याएं:
बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सुबह 8:30 से 10 बजे तक अपने निवास स्थान पर जनसमस्याएं सुनेंगे।

संकल्प कलश यात्रा
गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर समरसता संकल्प कलश यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे नादौन के कांगू क्षेत्र में ढगो गांव में स्थित गुरु रविदास मंदिर में पहुंचेगी।

भंडारा:
रावड़ा गुग्गा मंदिर ग्वालपत्थर में सुबह 10 बजे साप्ताहिक हवन और शाम चार बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन:
बलोह गांव में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण की कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास डॉ. तिलकराज शास्त्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से तीन बजे तक सती जन्म का प्रसंग सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम की बात
ओपीडी
सिविल अस्पताल टौणी देवी में डॉ. रजत शर्मा सुबह सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक आपातकालीन ओपीडी में सेवाएं देंगे।

सड़क बंद
मरम्मत कार्य के चलते रंगस-कंडरोला-चौडू सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया: बंद रहेगी। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़ा-रैल, लाहड़, चौड़ू सड़क या चौड़ू से बल्ह चौक,बाबे दी कुटिया, रैल, रंगस सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें