प्रदेश युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे गांधी चौक हमीरपुर में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे।
स्थापना दिवस:
हिम आंचल पेंशनर्स संघ का 29वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वाह्न 11 बजे पेंशनर भवन हमीरपुर में आयोजित होगा। समारोह में पेंशनरों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
दंगल:
मैड में पूर्वाह्न 11:30 बजे दंगल का शुभारंभ सदर विधायक आशीष शर्मा करेंगे। दंगल में छोटी व बड़ी माली आकर्षण का केंद्र रहेगी।
बैठक:
गरीब असहाय सहायता संस्था की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे भरेड़ी में होगी। बैठक में वार्षिक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
धार्मिक आयोजन:
डुगली डबरेहड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अनिल शर्मा ध्रुव,प्रह्लाद का प्रसंग सुनाएंगे।