कर्नल अतुल भारद्वाज ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत होने के बाद अपने माता-पिता के साथ। स्रोत : जागर
हमीरपुर। हीरानगर हमीरपुर के निवासी कर्नल अतुल भारद्वाज को ब्रिगेडियर (बॉम्बे सैपर) के पद पर पदोन्नत किया है। अब अतुल राजस्थान में एक कोर के मुख्य अभियंता के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। ब्रिगेडियर अतुल भारद्वाज के पिता कर्नल मोती राम भारद्वाज भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। अतुल पहले भी संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में बतौर अधिकारी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद