बडैहर प्रीमियम लीग 2025-26 मेगा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बले प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में होगा।
कार्यक्रम:
कालका मंदिर जोल में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक अटल स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
हिंदू सम्मेलन:
पेंशनर भवन हमीरपुर में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सफाई अभियान:
सुजानपुर महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी महाविद्यालय परिसर के साथ स्थानीय क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएंगे।
धार्मिक आयोजन:
खतरवाड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास प्रदीप शर्मा पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनायेंगे।
काम की बात:
ओपीडी:
सिविल अस्पताल भोरंज की आपात कालीन ओपीडी में डॉ. प्रतीक सुबह 9:30 से शाम चार बजे तक सेवाएं देंगे।
बिजली बंद:
बिजली उपमंडल-दो हमीरपुर में लाइनों और ट्रांसफार्मरों की आवश्यक मरम्मत कार्य सुबह नौ से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। कार्य के चलते गांधी चौक, वार्ड नंबर-दो, वार्ड नंबर-सात और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
बिजली बंद
11 केवि रैल फीडर में खंभों को लगाने का कार्य सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। कार्य के चलते रंगस बाजार, दाहल, हार, रैल, डब्बर, लच्छरूही, गरयाली, टिकरू, सपड़ोह, लाहड़, धनिआरा, सासन, मनसोली आदि गांवों में बिजली बंद रहेगी।