व्यापार मंडल भोटा के चुनाव पूर्वाह्न 11:00 बजे शीतला माता मंदिर भोटा में होंगे। चुनाव में व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर व सचिव राजेंद्र सोनी पर्यवेक्षक होंगे।
जन सुनवाई:
उपमंडल बड़सर के बल्याह में सुबह 10:00 बजे जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जन समस्याओं के निवारण के साथ सामुदायिक भवन का उद्घाटन करेंगे।
बैठक:
घिर्थ,बाहती, चाहंग महासभा की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे नादौन ज्वालामुखी मार्ग किनारे लेबर चौक के निकट होगी। बैठक में वर्ग की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा।
सफाई अभियान:
शिव युवक मंडल कैहरवीं की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे कैहरवीं बाजार व मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
धार्मिक आयोजन:
अमरोह में आयोजित शिवमहापुराण कथा का समापन हवन में पूर्णाहुति के साथ होगा। इस मौके पर पूर्वाह्न 11:00 से शाम 4:00 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।