सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक कुठेड़ा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर अणु में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
काउंसलिंग:
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक पीजी कोर्स एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमबीए पर्यटन, एमटेक और योग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी।