फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Tue, 09 Dec 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी में आज
विज्ञापन



शिविर

स्वास्थ्य जांच-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर सुबह 10:00 से मनिहाल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी।
रोजगार
साक्षात्कार- आईटीआई लंबलू में पूर्वाह्न 11 बजे से निजी कंपनी एसोसिएट ट्रेनी (आईटीआई) और डिप्लोमाधारकों के 600 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।



उत्सव
बंधु पत्र-पीएम श्री पाठशाला बदारन में भारतीय भाषा उत्सव के तहत पूर्वाह्न 11:00 बजे बंधु पत्र गतिविधियां आयोजित होंगी।





धार्मिक

कथा-कधरियाणा में श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास दिनेश शर्मा दोपहर 12:00 बजे महाभारत के युद्ध का प्रसंग सुनाएंगे।





काम की बात:


सड़क बंद-अपग्रेडेशन के कार्य के चलते पनयाली-कश्मीर सड़क पर यातायात बंद रहेगा। वाहन चालक पनयाली-समजल सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, भरेड़ी-भौर-सुलगवान सड़क पर बंद रहेगी। वाहन चालक बडैहर या बाहन्वीं होकर आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन




बिजली बंद-विद्युत उपमंडल धनेटा के 11 केवी कश्मीर फीडर के अंतर्गत रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण राजनौण, भदरुं, धनोआ, मनसाई, मंडियानी, तूणी आदि गांवों में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें