आज के कार्यक्रम
रक्तदान शिविर
अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में 10:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कांस्टेबल भर्ती:
पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे भूतपूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद सवास्थ्य सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक गांव लोहल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिहरा में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
कांउसलिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।