फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Fri, 24 Oct 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दौरा:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बड़सर दौरे के दौरान पूर्वाह्न 11:25 बजे बुंबलू में हैलीपैड, नवनिर्मित मिनी सचिवालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी के भवन का उदघाटन और मान खड्ड पर बनने वाले चैक डैम तथा धनेटा-बड़सर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे।





स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक पथलियार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।





रक्तदान शिविर:
जिला भाजपा की ओर से सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर सुबह 10:00 बजे गांधी चौक हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।




जनसुनवाई:
सेरी गांव में पर्यटन परिसर के निर्माण के लिए होने वाले भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय नादौन में जनसुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन




धार्मिक आयोजन:
भड़ोली भागौर स्थित गोशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास राजेंद्र संख्यान महाराज भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनायेंगे।







काम की बात:





ओपीडी:
सिविल अस्पताल भोरंज की जनरल ओपीडी में डॉ. प्रतीक सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक ओपीडी में सेवाएं देंगे।




काम की बात:



एसडीएम कार्यालय नादौन के अंतर्गत प्रस्तावित ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग स्थगित कर कर दी गई है। प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित किया गया है। ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग के लिए नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन






सड़क बंद:
मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य के चलते झनिक्कर-बढार सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पंजोत-कंजयाण-डेरा परोल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें