फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिटी में आज

Tue, 14 Oct 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच- सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक बणी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


टीबी जांच- टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर गलोड़ खास में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

दौड़- समर्थ-2025 जागरूकता अभियान के तहत डीडीएमए हमीरपुर पूर्वाह्न 6:30 बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


धार्मिक- टिक्कर खतरियां गांव में पूर्वाह्न 9:00 बजे कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास ओंकर प्रिया दास महाराज भागवत महापुराण सुनाएंगे।



काम की बात
ओपीडी- सिविल अस्पताल भोरंज की जनरल ओपीडी में डॉ. प्रतीक पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 4:00 बजे तक सेवाएं देंगे।

बिजली बंद- बिजली उपमंडल धनेटा के अंतर्गत 33/11 केवी उपकेंद्र में मरम्मत कार्य किया जाएगा। कार्य पूर्वाह्न 9:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बदराण, झलाण, किटपल, बसारल, कमलाह, धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल व आस के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं बिजली उपमंडल गलोड़ के अंतर्गत पेड़ों की टहनियों को काटने का कार्य पूर्वाह्न 9:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जिआना, टगोह, अमरोह, करदोह, सुकराला, पन्याली, थप्पल, संजाल माजरा, पन्याली आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें