फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा कार्य करेंगे उनके नारे लगेंगे ही : राकेश

Tue, 14 Oct 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर।
विज्ञापन

जो अच्छा कार्य करेंगे, उनके लिए नारे लगेंगे ही। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के लिए मंडी ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी नारे लगते रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने तीन दफा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दी हैं और देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में अलग पहचान बनाई है।
हमीरपुर में भाजपा के विभिन्न मोर्चा की कार्य समिति एवं मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा करने के बाद प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सवाल में जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय ठाकुर ने किस भाव से बयान दिया है, इसके बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं लेकिन हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में पार्टी में जो परिदृश्य बनाया गया और टिकट आवंटन हुआ है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। निर्दलीय लोगों ने भी चुनाव लड़े, उससे समीकरण बिगड़े हैं। सब इन समीकरणों से भलीभांति परिचित हैं, यही वजह है कि चुनाव में सकारात्मक परिणाम नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और हाईकमान की तरफ से जो भी दायित्व दिए जाते हैं, उनको हर कार्यकर्ता निभा रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सांसद अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के समर्थक आमने-सामने हैं। कुछ दिन पहले मंडी में सांसद अनुराग ठाकुर के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पद के नारे लगाए थे, जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष जय ठाकुर ने तल्खी दिखाकर विधानसभा चुनावों के परिणाम का हवाला देकर अनुराग ठाकुर को परोक्ष रूप से नाम लिए बयान सियासी निशाने पर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें