पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों पर भर्ती के लिए पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक ऊना जिला के भूतपूर्व सैनिक साक्षात्कार देंगे।
स्वास्थ्य जांच:
सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक लोअर पथलियार में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रदर्शन:
विकासखंड सुजानपुर में सम्मलित करने के विरोध हमीरपुर की पांच पंचायतों के प्रतिनिध सुबह 10:00 बजे तहसील कार्यालय परिसर हमीरपुर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर मट्टन सिद्ध में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाएगा।
काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में एमबीए की सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।