हमीरपुर। खेल मैदान अणु के इंडोर स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ साईं के उपनिदेशक मनोज अवती ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुशील सोनी ने कहा कि वरिष्ठ एवं जूनियर अडर-19 वर्ग के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता एकल, युगल और मिश्रित सभी वर्गों में करवाई गई। अंडर-19 छात्र वर्ग की एकल प्रतियोगिता में देवांश ने पीयूष और छात्रा वर्ग में सरगम ने श्रेया राणा को हराया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे। प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता खिलाड़ी ऊना में प्रस्तावित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर शम्मी सोनी, भारतीय बैडमिंटन संघ के पूर्व संयुक्त सचिव राजिंदर शर्मा, संयोजक जेएन अग्निहोत्री, प्रदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।