फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में खोखाधारकों के लिए बनाई दुकानें बनी राजनीति का अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में खोखाधारकों के लिए करीब साठ लाख की लागत से नवनिर्मित दुकानें राजनीति का अखाड़ा बन गई हैं। दुकानों का आवंटन कर इसका श्रेय लेने वाली भाजपा को अब किरकिरी झेलनी पड़ रही है। भाजपा समर्थक पांच पार्षदों ने ही इस आवंटन प्रक्रिया को गलत ठहराया और प्रशासन से आवंटन को निरस्त करने की मांग उठाई थी। लिखित तौर पर बाकायदा से इस आवंटन गलत बताकर निरस्त करने की मांग इन पार्षदों ने की थी। लेकिन दो दिन बाद ही इन पांच में से दो महिला पार्षदों ने इससे पल्लू झाड़ लिया है। इसके पीछे सीधे तौर पर राजनीतिक दबाव के चर्चे शुरू हो गए हैं। इन दो महिला पार्षदों के अलावा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं स्ट्रीट वेंडर कमेटी अध्यक्ष भी प्रशासन के पक्ष में उतर आए हैं।
विज्ञापन

जहां भाजपा समर्थक पांच पार्षद आवंटन को निरस्त करने की मांग 2 दिन पहले उठा रहे थे, अब उन्हीं पांचों में से दो पार्षद महिलाओं के अलावा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं स्ट्रीट वेंडर कमेटी के अध्यक्ष प्रशासन के पक्ष में उतरकर प्रशासन का गुणगान कर रहे हैं। दो दिन में ही इस बदलाव को सीधे तौर पर राजनीतिक दबाव माना जा रहा है। अब कांग्रेसी भाजपा पार्षदों के बदले रुख को लेकर खूब चटकारे ले रहे हैं। इन दुकानों के निर्माण के साथ ही भाजपा पार्षदों में रार पड़ गई है। वहीं पार्षदों का दो दिन में ही बदल जाना साफ तौर पर राजनीतिक दबाव की झलक है। कांग्रेसी इनकी खींचातानी पर खूब चटकारे ले रहे हैं तथा श्रेय लेने की होड़ में भाजपा खींचातानी में फंस गई है। भाजपा के एक गुट ने बताया कि पार्षदों ने लिखित तौर पर प्रस्ताव पारित किया है और शिक्षित हैं। कोई जबरदस्ती साइन नहीं करवाए थे। इस गुट ने कहा कि वे भी दुकानों के निर्माण के लिए भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन वे अपात्र लोगों को दिए गए लाभ के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें