फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व वार्ड हो गए ओपन, जो ओपन थे वह अब रिजर्व हुए, बिगड़े समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के नगर निकायों में एसडीएम के आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद जो लोग पूरी तरह से चुनावों की अधिसूचना से पूर्व ही मैदान में कूदकर प्रचार में जुट गए थे, उन्हें शुक्रवार को हुई बैठक के बाद जोर का झटका लगा है। जो वार्ड पूर्व में अनारक्षित थे, वे अब आरक्षित हो गए हैं। जबकि जिन वार्डों को डेढ़ हफ्ता पूर्व एसडीएम ने महिलाओं के लिए आरक्षित किया था वे अब अनारक्षित हो गए हैं। इससे कइयों के चुनावी समीकरण बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर के चार नगर निकायों नगर परिषद हमीरपुर और सुजानपुर से एक-एक वार्ड और नगर पंचायत नादौन में दो वार्डों एवं नगर पंचायत भोटा में तीन वार्डों का महिला आरक्षित वार्डों के लिए चयन लक्की ड्रॉ (ड्रॉ ऑफ लॉट्स) पद्धति से किया गया।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में इन वार्डों के आरक्षण के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। लक्की ड्रॉ पद्धति से नगर परिषद हमीरपुर में वार्ड नंबर-3 और नगर परिषद सुजानपुर में वार्ड नंबर-6 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित करने के लिए प्रस्तावित किए गए। इसी प्रकार नगर पंचायत नादौन में वार्ड नंबर-2 तथा वार्ड नंबर-4 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव किया गया। नगर पंचायत भोटा में वार्ड नंबर-1 अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-7 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित करने के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। आरक्षण की प्रक्रिया अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त राजकृष्ण शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी देवराज भाटिया और उपायुक्त कार्यालय के विधि अधिकारी और चारों नगर निकायों के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में पूर्ण की गई।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर
इस प्रक्रिया के बाद अब नगर परिषद हमीरपुर में वार्ड नंबर एक, पांच, छह और नौ सामान्य महिला के लिए, वार्ड नंबर-तीन अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर- दो अनुसूचित जाति सदस्य के लिए आरक्षित करने और वार्ड नंबर-चार, सात, आठ, दस और ग्यारह अनारक्षित रखा गया है। एसडीएम की अध्यक्षता में जारी अगस्त माह के आरक्षण रोस्टर में वार्ड नंबर 1, 5 व 6 अनारक्षित थे, जो शुक्रवार को हुई बैठक के बाद महिलाओं के लिए आरक्षित हो गए हैं।
नगर परिषद सुजानपुर
नगर परिषद सुजानपुर में वार्ड नंबर एक, दो और पांच सामान्य महिला के लिए, वार्ड नंबर-छह अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर-तीन अनुसूचित जाति सदस्य के लिए आरक्षित करने और वार्ड नंबर- चार, सात, आठ व नौ अनारक्षित रखा गया है।
नगर पंचायत नादौन
नगर पंचायत नादौन में वार्ड नंबर-एक अनुसूचित जाति महिला के लिए और वार्ड नंबर-दो और चार सामान्य महिला के लिए आरक्षित करने, जबकि वार्ड नंबर-तीन, पांच, छह और सात अनारक्षित रखा गया है।
नगर पंचायत भोटा
इसी प्रकार नगर पंचायत भोटा में वार्ड नंबर-दो व सात सामान्य वर्ग महिला के लिए, वार्ड नंबर-एक अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड नंबर-पांच अनुसूचित जाति सदस्य के लिए आरक्षित करने और वार्ड नंबर- तीन, चार व छह अनारक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें