फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादाैन में दिनदहाड़े बुजुर्ग के सिर पर वार कर 30 हजार रुपये लूटे

Sat, 11 Jan 2025 06:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन अस्पताल में उपचाराधीन किशोर लाल।संवाद
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत तरेटी गांव में दिनदहाड़े बुजुर्ग से मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शातिरों ने बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। नादौन थाना में इस बावत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। यह घटना नादौन के गांव तरेटी निवासी किशोरी लाल 65 वर्ष के साथ अमलैहड़ क्षेत्र में सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया है, जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और सिर पर उन्हें 15 टांके लगे हैं।
किशोरी लाल नादौन अस्पताल में उपचाराधीन है। किशोरी लाल के पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को उनके पिता अपनी बहन के घर उसके पैसे देने जा रहे थे। जब वह दोपहर करीब 11 बजे नादौन के अमलैहड़ के निकट पपड़ा नामक स्थान पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनसे मोबाइल मांगा।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक ने पीछे से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे किशोरी लाल बेसुध होकर वहीं गिर गए। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो उनके पास रखे करीब 30 हजार रुपये और मोबाइल गायब था। इसके बाद वह स्वयं अपनी बहन के घर पहुंचे, जिन्होंने उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
नादौन थाना में पीड़ित के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शातिरों की पहचान पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर

कैप्शन
नादौन अस्पताल में उपचाराधीन किशोरी लाल

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें