फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बॉस्केटबाल में टौणी देवी ने हरोली को 42-33 से हराया

Mon, 25 Dec 2023 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
तारा रत्न मेमोरियल दो दिवसीय अंडर-19 बॉयज बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




टौणी देवी (हमीरपुर)। कस्बा टौणी देवी में रविवार को तारा रत्न मेमोरियल दो दिवसीय अंडर-19 बाल बास्केटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रदेशभर से करीब 12 टीमें हिस्सा लेने टौणी देवी पहुंची हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मंडल सुजानपुर अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने किया। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद इनाम के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 13 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मैचों में टौणी देवी ने हरोली को 42-33, हारसीपत्तन ने शिमला को 45-29, मंडी ने बिलासपुर को 50-27 और सरकाघाट ने कांगड़ा को 56-52 से हराया। उधर खबर लिखे जाने तक हारसीपत्तन और हमीरपुर की टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने मिल रही थी। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बबली, निदेशक स्पोर्ट्स डॉ. राजीव, विजय बहल, तिलक राज बहल, राज कुमार, ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें