फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के स्कूलों में 4ः00 बजे के बाद वार्षिक समारोहों के आयोजनों पर रोक

Mon, 25 Dec 2023 04:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर के स्कूलों में वार्षिक समारोहों का आयोजन शाम चार बजे तक ही हो सकेगा। शाम चार बजे के बाद कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने जिला हमीरपुर के सभी स्कूल प्रमुखों में लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों का आयोजन हो रहा है। कई स्कूलों में शाम चार बजे के बाद भी कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को शाम को घरों में पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से कार्यक्रमों की समयसीमा तय करने की मांग की गई थी, ताकि विद्यार्थियों को घरों में पहुंचने में किसी तरह की परेशान न हो। इसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।



शिक्षा विभाग की ओर से जिलाभर के स्कूलों को जारी लिखित दिशा-निर्देशों में साफ किया गया है कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर हाल में शाम 4ः00 बजे तक समाप्त कर दें, ताकि विद्यार्थियों को घर पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही कहा है कि अगर दिशा-निर्देशों की अवहेलना की गई तो संबंधित स्कूल प्रमुखों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन




उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार कौशल ने कहा कि स्कूलों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहों के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्कूलों में शाम चार बजे तक ही कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। अगर कोई स्कूल नियमों का पालन नहीं करता है और उसकी शिकायत विभाग के पास पहुंचती है तो संबंधित स्कूल प्रमुख के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें