फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में बिझड़ी ने भोरंज और टौणी देवी ने सुजानपुर को हराया

Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अमरोह स्कूल में अंडर 14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि ड
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरोह में शनिवार को अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मेजर और माइनर कुल आठ खेलों में जिलेभर से 448 छात्र खिलाड़ी में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में बिझड़ी ने भोरंज, टौणी देवी ने सुजानपुर, नादौन ने हमीरपुर को हराया। वहीं, खो-खो में बिझड़ी ने भोरंज, सुजानपुर ने टौणी देवी, हमीरपुर ने नादौन को हराया।
इसी प्रकार वॉलीबाल में भोरंज ने बिझड़ी, टौणी देवी ने सुजानपुर, नादौन ने हमीरपुर को हराया। वहीं, कबड्डी में बिझड़ी ने भोरंज, सुजानपुर ने टौणी देवी और नादौन ने हमीरपुर को पराजित किया। इसके अलावा बास्केटबाल में न्यू ईरा ने बलोह, परोल ने लुद्दर महादेव, हैप्स हीरानगर ने अमरोह को हराया।
विज्ञापन

हैंडबाल में मझेली ने बसारल को हराकर अपनी जीत दर्ज की। वहीं, हॉकी में मटाहणी स्कूल ने बाल स्कूल नादौन को हराकर पहला मुकाबला अपने नाम किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों का विकास करते हैं।
इस मौके पर पंचायत प्रधान स्नेहलता, कैप्टन बलदेव शर्मा, पूर्व बीडीसी सिकंदर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

अमरोह स्कूल में अंडर 14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि ड

अमरोह स्कूल में अंडर 14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दीप प्रज्वलित करते मुख्य अतिथि ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें