फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छात्रा की मदद के लिए कॉलेज प्रशासन ने बढ़ाए हाथ

Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के स्टाफ ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कामिनी की सहायता के लिए 25,000 रुपये की राशि प्रदान की है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन ने यह राशि छात्रा की माता को प्रदान की। भारी बारिश के कारण कामिनी के गांव लझयाणी में उनके मकान को भारी नुकसान पहुंचा था। इस स्थिति की जानकारी मिलने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व तमाम स्टाफ ने स्वेच्छा से योगदान देकर यह सहायता राशि जुटाई।
प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने तमाम स्टाफ की निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में सद्गुणों और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जागृत करती है।
विज्ञापन

डॉ. ठाकुर ने कॉलेज के तमाम स्टाफ से ऐसे जनसेवा कार्यों को भविष्य में भी जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सहायता राशि स्टाफ ने उनके घर जाकर प्रदान की। महविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने भी छह हजार रुपये की सहायता राशि एकत्रित कर परिवार को प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें