फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यवस्था में सुधार, रोट बेचने वाले दुकानदारों ने लगाए सूचनापट्ट

Tue, 01 Apr 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के बाजार में चैत्र मास मेलों में रोट बिक्री में नियमों का पालन आखिरकार शुरू हो गया है। बाकायदा रोट विक्रेता अब दुकानों के बाहर रोट की सेल्फ लाइफ को प्रदर्शित करने वाले सूचनापट्ट लगा रहे हैं। ऐसे में चैत्र मास मेलों और नवरात्र में बालयोगी के दरबार में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को रोट निर्माण की तिथि और इसके उपयोग के बारे में सटीक जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से यहां पर रोट बिक्री के मानक तय किए गए थे। तय मानकों के तहत रोट की पैकिंग और इस पर उपयोग की तिथि दर्शाई जानी जरूरी की गई थी। यदि रोट की पैकिंग उपलब्ध नहीं है तो यह जानकारी दुकानों में सूचनापट्ट लगाकर दी जानी जरूरी की थी। विभागीय निर्देशों के बावजूद विक्रेताओं की ओर से न तो रोट की पैकिंग की जा रही थी और न ही दुकानों पर उपयोग से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जा रही थी। अमर उजाला ने 21 मार्च के संस्करण में बालयोगी की नगरी में नियमों को ताक पर रख कर बेचा जा रहा रोट शीर्षक से विक्रेताओं की कोताही को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की ओर से विक्रेताओं को आदेश जारी हुए और अब दुकानों में रोट की सेल्फ लाइफ की जानकारी देने वाले सूचनापट्ट नजर आने लगे हैं।
वर्ष 2025 के शुरूआत में मंदिर ट्रस्ट की कैंटीन और परिसर की एक दुकान से लिए गए रोट के सैंपल की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में फेल हो गई थी। इसके बाद से रोट बिक्री में सतर्कता बरतने को लेकर बाकायदा एडवाइजरी भी खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जारी की गई। विभाग की ओर से रोट की बिक्री के संबंध में विक्रेताओं को जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। इस दौरान रोट की लैब में जांच कर इसकी प्रयोग की समय सीमा भी निर्धारित की गई। 20 दिनों तक रोट का उपयोग किया जाना सुरक्षित पाया गया था।
विज्ञापन






रोट की सेल्फ लाइफ घोषित कर इसकी जानकारी प्रदर्शित किए जाने के आदेश विभाग के माध्यम से जारी किए गए थे। विक्रेता सूचनापट्ट से इसकी जानकारी प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन

-अमरजीत सिंह, आयुक्त बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध एवं डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें