गौना करौर स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रश्न का जवाब देती छात्रा।
कांगू(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में बुधवार को जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुई।
इसमें जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में नादौन और गलोड़ खंड के 12 विद्यालयों से 24 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी और गणित विषयों के प्रश्नों के उतर दिए। अंग्रेजी विषय में अंजू और रोहित प्रथम, तनू देवी, ईशिका द्वितीय और अभिषेक और आरव तृतीय, जबकि गणित विषय में अनन्या, शानवी प्रथम, प्रत्यूष, अतुल कौशल द्वितीय और दिव्यांश व अगम रत्न तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर भारती एयरटेल फाउंडेशन राज्य कार्यालय से विजय तिवारी, ट्रेनर और दिवेश डोगरा, संसार सिंह,बुलबुल सेठी, तन्मय श्रीनेत्र विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।