फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईएचएम में डिग्री पूरी होने से पहले छात्रों को नौकरी का ऑफर

Sat, 21 Dec 2024 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस सत्र में कई निजी कंपनियां कैंपस में प्लेसमेंट के लिए आ चुकी हैं।
विज्ञापन

आईएचएम के विभागाध्यक्ष एवं प्लेसमेंट प्रभारी पुनीत बंटा ने कहा कि इन कंपनियों ने मैनेजमैंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल, एंट्री लेवल, फ्रंट ऑफिस, हाउस कीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस और प्रोडक्शन एंड बेक्वेट सेल्स के लिए छात्रों के इंटरव्यू लिए। संस्थान के तृतीय वर्ष के 60 विद्यार्थियों में से 54 ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया।
इनमें से अभी तक 20 विद्यार्थियों को इन कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट ऑफर प्रदान किए जा चुके हैं। इन्हें साढ़े तीन लाख से साढ़े चार लाख रुपये तक वार्षिक वेतन पैकेज के प्रस्ताव दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली की निजी कंपनी में सात विद्यार्थियों अंश पुरी, कनिका बनियाल, मनीष रावत, पंकज कुमार, राहुल शर्मा, सौर्यान शर्मा और सौरव राणा का चयन किया गया। दूसरी निजी कंपनी में छह विद्यार्थियों अर्णव राही, सौरव राणा, मनीष रावत, राहुल शर्मा, यश त्यागी और द्विज घूमंता का चयन किया गया। निजी कंपनी के सीनियर ऑपरेशनल मैनेजर और परिचालन सलाहकार ने 43 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें