फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : दीक्षित

Fri, 07 Aug 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हमीरपुर इकाई ने विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं और विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों के विरोध में वीरवार को राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष दीक्षित ठाकुर ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो परिषद आंदोलन तेज करेगी। दीक्षित ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि से विद्यार्थियों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
उन्होंने फीस वृद्धि वापस लेने के साथ छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विद्यार्थियों को अपनी आवाज रखने का अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने हमीरपुर महाविद्यालय में ई-कॉमर्स कोर्स बंद करने के निर्णय का विरोध करते हुए इसे पूर्व की तरह जारी रखने की मांग की। साथ ही महाविद्यालय में लंबे समय से रिक्त 22 प्राध्यापकों के पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई।
दीक्षित ठाकुर ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी भूख हड़ताल, छात्र प्रदर्शन, विश्वविद्यालय घेराव और चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि परिषद छात्र हितों की आवाज हर मंच पर उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें