फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यापारियों को जीएसटी संबंधी बैठक का इंतजार

Fri, 07 Aug 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर व्यापारियों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्तावित बैठक दो सप्ताह बाद भी आयोजित नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारी अभी व्यापारिक संगठनों से बैठक की तिथि तय होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन बड़सर और भोटा में किया जाना था। इसमें व्यापारियों को जीएसटी नियमों, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, ई-इनवॉयस, ई-वे बिल और अन्य प्रावधानों की जानकारी दी जानी थी।
साथ ही व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा कर समाधान तलाशने और नए कर नियमों व अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी देने का भी प्रस्ताव था।
विभाग की ओर से बैठक की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन व्यापारिक संगठनों की ओर से अभी तक उपयुक्त तिथि उपलब्ध नहीं करवाई गई है। इस कारण कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उनकी सहमति से ही बैठक आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को जीएसटी संबंधी जानकारी देना, भ्रम दूर करना और विभाग व व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
आबकारी एवं कराधान विभाग के जीएसटी विंग के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि व्यापारियों की सुविधा के अनुसार ही बैठक आयोजित की जाएगी। व्यापारी तिथि तय करेंगे, जिसके बाद कार्यक्रम रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें