फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक हफ्ते में बस नहीं चलाई तो करेंगे चक्का जाम

Mon, 08 Jun 2026 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। हमीरपुर से अमरोह वाया अवाहदेवी, जरोह-बैरी रूट पर संचालित बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोग परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बस सेवा को दोबारा शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, देशराज, अशोक कुमार, कमल कुमार, संतराम, पूजा शर्मा, मीना शर्मा और मनोहर लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
इस रूट की बस डाडू, हनोह, पपलाह, जडोह, बैरी और भुक्कड़ सहित कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख यातायात साधन है। एक महीने से बस सेवा ठप होने के कारण विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के कारण फिलहाल इस बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। रूट पर जल्द ही बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। -राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें