फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खास ग्रां के जंगल में लगी आग, 10 लाख की संपत्ति जलने से बचाई

Mon, 08 Jun 2026 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी परिसर हमीरपुर के गेट नंबर दो के समीप खास ग्रां में रविवार को आग से वन विभाग को पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि 10 लाख की संपत्ति बचा ली गई है। आग की चपेट में आने से सूखी घास, झाड़ियां और कुछ निजी संपत्ति में लगाए गए पौधे जलकर राख हो गई। दोपहर 12 बजे के करीब भूमि मालिक ने अपनी घासनी में झाड़ियां जलाने के लिए आग लगाई हुई थी। तेज हवाओं के साथ आग सुलगते हुए झुग्गियों और एनआईटी गेट तक जा पहुंची, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें