फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरचौक में इलाज के लिए भर्ती हुआ पति, अस्पताल में पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में मौत की शिकार हुई कुल्लू की रहने वाली पूनम कुमारी का पति वीरवार को पुलिस के हत्थे चढ़ते ही बीमार हो गया। उसे टांगों में दर्द उठने के बाद इलाज के लिए मंडी के नेरचौक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुल्लू से संबंध रखने वाली 29 वर्षीय महिला की लाश हमीरपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ में किराये के कमरे से बुधवार 9 अक्तूबर की सुबह बरामद हुई थी। महिला की पहचान पूनम कुमारी पत्नी सुमित कुमार गांव शिरढ़ (रायसन) जिला कुल्लू के रूप में हुई।
विज्ञापन

महिला हमीरपुर में ही भुट्टिको में काम करती थी, जबकि उसका पति भी कुल्लू में भूट्टिको में कार्यरत है। पांच साल का बेटा स्कूल में पढ़ता है। कमरे से लाश बरामद होने के बाद ही पुलिस ने मकान मालिक और साथ के कमरे में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद पाया कि घटना की रात महिला का पति कुल्लू से हमीरपुर आया था जो घटना के बाद गायब है। पुलिस ने सभी पुलिस थानों में इसकी सूचना दी और वीरवार को उसे मंडी जिला के गांव औट से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा कि महिला की मौत गला दबाने या जहरीला पदार्थ का सेवन करने या हृदयगति रुकने से हुई। उधर, डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि महिला के पति को पुलिस ने मंडी के औट से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, बीमार होने पर उसे नेरचौक अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर पुलिस भी तैनात कर दी है ताकि वह अस्पताल से भाग न पाए। हमीरपुर लाने के बाद ही उससे इससे मामले में पूछताछ हो पाएगी।
स्टाफ नर्स आत्महत्या केस ; वार्ड सिस्टर भूमिगत, पुलिस कर रही तलाश
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर की स्टाफ नर्स की आत्महत्या के मामले में संस्थान की एक सीनियर वार्ड सिस्टर भूमिगत हो गई है। उसने अग्रिम जमानत के लिए हमीरपुर न्यायालय में अर्जी भी दी है। जिस पर अभी तक कोर्ट से फैसला आना है। आत्महत्या मामले में लंबे समय से शहर में रैली और धरना प्रदर्शन जारी है। परिजन पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 3 अक्तूबर वीरवार को मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स मोनिका अस्पताल में ड्यूटी के बाद बारल गांव स्थित अपने किराये के कमरे में पहुंची और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मोनिका ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अस्पताल के सीनियर स्टाफ पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस इस मामले में दो दर्जन से अधिक सहयोगी स्टाफ नर्सों और वार्ड सिस्टर से पूछताछ कर चुकी है। लेकिन, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस की जांच तेज गति से चल रही है। वार्ड सिस्टम को पुलिस तलाश रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें