फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों ने बिजली बोर्ड में चालक बनने के लिए दी परीक्षा

विज्ञापन
बिजली बोर्ड के चालक पदों की परीक्षा देकर बाल स्कूल हमीरपुर के केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में चालकों के 82 पद भरने के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। हमीरपुर जिले में भी दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा हुई। सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक इन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। इस दौरान कोविड-19 नियमों की पालना सुनिश्चित करवाई गई।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में चालक बनने के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने अपना भाग्य आजमाया। नादौन उपमंडल की बात करें तो यहां पांच केंद्रों पर लिखित परीक्षा करवाई गई। नादौन में कन्या स्कूल नादौन, सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज, रावमापा जलाड़ी, आईटीआई रैल तथा रावमापा भूंपल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में भी सैकड़ों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। यहां 329 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया था। हालांकि, इनमें से 115 ही उपस्थित रहे, जबकि 214 अनुपस्थित रहे। बाल स्कूल हमीरपुर की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें