फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में पाइपलाइन फटने से व्यर्थ बहा सैकड़ों लीटर पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिगत न होने से अक्सर टूटते रहते हैं पेयजल पाइप
विज्ञापन


दुकानदारों ने जल शक्ति विभाग से पेयजल पाइपों को भूमिगत करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के बिझड़ी बाजार में शनिवार को खुले में डाली पाइपलाइन टूटने से दो घंटे तक हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बहता रहा और बिना बरसात के ही सड़क में पानी भर गया। सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर पाइप को सही करने में जुट गए लेकिन पाइप के जमीन से बाहर रहने से भविष्य में भी यह नौबत पैदा हो सकती है। सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दुकानदारों रिंकू, बंटी, निखिल, बनीश, सुनील, सिट्टू आदि ने कहा कि बाजार में इससे पूर्व भी बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर पेयजल रिसाव की समस्या बनी रहती है। बाजार में जल शक्ति विभाग की ओर से मुख्य पेयजल पाइपों को भूमिगत नहीं किया है। इससे अक्सर बाजार में यह समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग बिझड़ी की ओर से बाजार में पेयजल पाइपों को भूमिगत नहीं किया गया है। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपें राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब तो बनी ही रहती हैं लेकिन सड़क तंग होने के चलते जब कोई बड़ा वाहन पास देते समय उस पाइप पर से गुजरता है तो पाइप टूटने से पानी व्यर्थ बहता रहता है। इससे लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ता है। उन्होंने विभाग से पेयजल पाइपों को भूमिगत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग बिझड़ी के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पाइप लाइन टूटने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने मरम्मत कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें