पट्टा (हमीरपुर)। एचआरटीसी की बस पठानकोट तिरफालघाट मंगलवार को दोपहर 1:20 के करीब हमीरपुर बस स्टैंड से चली और 1:50 के करीब कैहडरू के पास पहुंचकर बीच सफर में हांफ गई। इस बस में लगभग 25 के करीब महिला-पुरुष यात्री सफर कर रहे थे। परिचालक ने यात्रियों को चंबा शिमला बस में भोटा पहुंचाया और वहां से आगे गंतव्य तक जाने के लिए सवारियों को बिना किसी किराये के निजी बस में पुराना टिकट दिखाकर सफर करने के लिए बैठा दिया।
सवारियों सोमनाथ, कमलजीत, विजय कुमार, सीमा देवी, कल्पना शर्मा, बेबी ठाकुर ने परिचालक का धन्यवाद किया। इस बारे में डीडीएम हमीरपुर राजकुमार पाठक ने कहा कि हमीरपुर डिपो की बस नहीं थी। यह पठानकोट डिपो की बस थी।