फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैड़ी होली मेले से एचआरटीसी हमीरपुर मंडल ने कमाए 44.41 लाख रुपये

Wed, 11 Mar 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला ऊना में 24 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले के दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) हमीरपुर मंडल ने 44 लाख 41 हजार रुपये की आय अर्जित की है। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंडल की ओर से 35 से अधिक बसें चलाई गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में 29 विशेष बसें लगाई गई थीं, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी। पिछले वर्ष इसी मेले के दौरान मंडल को करीब 35 लाख रुपये की आय हुई थी, जबकि इस बार आय में लगभग नौ लाख रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपमंडलीय प्रबंधक ऊना को समग्र व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ऊना डिपो ने सबसे अधिक 16 लाख 18 हजार रुपये की कमाई की। इसके अलावा देहरा डिपो ने 10 लाख 24 हजार, बिलासपुर डिपो ने चार लाख, नालागढ़ डिपो ने करीब एक लाख, हमीरपुर डिपो ने लगभग 11 लाख तथा नगरोटा डिपो ने करीब एक लाख रुपये की आय अर्जित की।
विज्ञापन

एचआरटीसी हमीरपुर मंडल के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई थी, जिससे निगम को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें