एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में 14 नए रूटों पर निगम की बसें दौड़ेंगी। सभी नए बस रूटों पर नई जेएनएनयूआरएम बसें ही दौड़ेंगी। अधिकतर रूटों पर निगम प्रबंधन ने बसें चलाना शुरू कर दिया है। साथ ही निगम प्रबंधन ने करीब आधा दर्जन पुराने रूटों को भी बहाल कर दिया है।
इससे जिला के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों को बस सुविधा मिल सकेगी। निगम प्रबंधन ने इस साल 14 नए रूटों पर बसें दौड़ाने का निर्णय लिया है। बाकायदा इन रूटों के लिए प्रबंधन को रूट परमिट भी मिल गए हैं। बस रूट शुरू होने से जिला के सैकड़ों गांवों के लोगों को सरकार बस सुविधा नसीब हो सकेगी।
सरकारी स्कूल के छात्रों को निशुल्क बस सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा। साथ ही, कर्मचारियों को भी बस सुविधा का लाभ मिलेगा। नए रूटों के साथ निगम प्रबंधन ने आधा दर्जन पुराने रूटों पर भी दोबारा बसें दौड़ाने का निर्णय लिया है।
बहाल हुए पुराने रूटों में हमीरपुर से समताना, हमीरपुर से धनेटा, हमीरपुर से कक्कड़, हमीरपुर से अवाहदेवी, हमीरपुर से जाहू और हमीरपुर से दख्योड़ा रूट शामिल हैं। नए और पुराने रूटों पर बस सेवा शुरू होने से न केवल लोगों को बस सुविधा मिलेगी बल्कि निगम के खजाने में भी इजाफा होगा।
लोगों में नरेश कुमार, करतार चंद, कश्मीरा देवी, चंचल ठाकुर, सौरभ वालिया, केसर सिंह आदि ने पुराने रूटों को बहाल करने के लिए निगम प्रबंधन का धन्यवाद किया है।
ये है नए रूट
कहां से कहां तक डिपार्चर टाइम
हमीरपुर दियोटसिद्ध सुबह 4:00 बजे
हमीरपुर धर्मशाला सुबह 6:10 बजे
हमीरपुर ऊना सुबह 7:10 बजे
हमीरपुर ऊना शाम 2:27 बजे
हमीरपुर जाहू सुबह 10:25 बजे
हमीरपुर लदरौर वाया बसंतपुर शाम 5:10 बजे
हमीरपुर बस्सी वाया कोट शाम 5:22 बजे
हमीरपुर दख्योड़ा वाया रोपड़ी शाम 4:25 बजे
हमीरपुर टौणीदेवी वाया रोपा शाम 2:00 बजे
हमीरपुर अवाहदेवी वाया भोटा शाम 3:30 बजे
हमीरपुर समताना वाया गलोड़ शाम 3:05 बजे
हमीरपुर धनेटा वाया गलोड़ दोपहर 12:17 बजे
हमीरपुर कक्कड़ वाया झनियारा सुबह 7:40 बजे
हमीरपुर अवाहदेवी वाया बस्सी सुबह 11:55 बजे
14 नए बस रूटों पर निगम की बसें चलाई गई है। अधिकतर रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है जबकि कुछेक पर जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। करीब आधा दर्जन पुराने बस रूटों को भी बहाल किया गया है।
- प्रदीप शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, हमीरपुर