फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: योल में थमे एचआरटीसी बस के पहिये, यात्री हुए परेशान

Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
योल में सड़क पर खराब हुई एचआरटीसी की बस।
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। पालमपुर से धर्मशाला आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस वीरवार दोपहर को योल में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास सड़क के बीचोंबीच अचानक खराब हो गई। वहीं सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर से यातायात पूरी तरह ठप हो गया और करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बस में सवार यात्री भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान होते रहे। सड़क कम चौड़ी होने के कारण बस को हटाने और यातायात सुचारु करने में काफी समय लगा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस को धक्का लगाकर सड़क के किनारे किया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। करीब एक बजे के आसपास स्थिति में कुछ सुधार हुआ और जाम धीरे-धीरे खुल सका। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की नियमित तकनीकी जांच की जाए ताकि भविष्य में व्यस्त इलाकों में इस तरह की घटनाओं से आम जनता को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें