फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल चौक पर हांफी एचआरटीसी बस, यात्री परेशान

विज्ञापन
ऊहल चौक पर खराब हुई सरकारी बस। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बसों में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार शाम सुजानपुर से हमीरपुर वाया ऊहल आ रही सरकारी बस ऊहल चौक पर मोड़ते समय अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बस की टायर की रॉड टूटने से वाहन बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे यातायात भी बाधित हुआ। इस दौरान ऊहल और कक्कड़ जाने वाले यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा। जहां ऊहल चौक से इन क्षेत्रों की दूरी मात्र 8 से 10 किलोमीटर है, वहीं बस रुकने के बाद यात्रियों को वाया कोट होकर करीब 22 से 25 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ा।
कुछ यात्रियों ने मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लिया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने निगम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यशालाओं में बसों की उचित मरम्मत नहीं हो रही, जिसके चलते आए दिन बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि एचआरटीसी बसों की समय-समय पर बेहतर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की दिक्कतों से यात्रियों को राहत मिल सके।
उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि ऊहल चौक पर बस खराब होने की सूचना मिलते ही मैकेनिक को मौके पर भेज दिया गया है और बस की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें