फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से चलकर 15 किमी बाद हांफ गई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान

Sat, 27 Dec 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी की लचर व्यवस्था का सामना निरंतर मरीजों को करना पड़ रहा है। इस कारण यात्री परेशान होते हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार सुबह पेश आया, जब हमीरपुर से मंडी जा रही बस मोरसू में खराब हो गई।
विज्ञापन

इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस सुबह करीब 8:30 बजे हमीरपुर से मंडी के लिए निकली थी। अभी हमीरपुर से करीब 15 किलोमीटर ही दूर पहुंची थी कि मोरसू में इसके पहिए थम गए। बस में कोई तकनीकी दिक्कत आ गई, जिस कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी। चालक-परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
इसके बाद यात्रियों के लिए अन्य बस का प्रबंध किया गया, जिसके बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हुई। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब एचआरटीसी की बस खराब हुई है। आए दिन ऐसी समस्या पेश आती है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि बसों की उचित मरम्मत कर ही रूट पर भेजा जाए। बिना मरम्मत किए बसें भेजने से बसें बीच रूट में ही रुक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस के खराब होने की सूचना मिली थी, तुरंत अन्य बस को मौके पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें