फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कुठेड़ा में हांफी संधोल जा रही एचआरटीसी बस

Tue, 28 Apr 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर से संधोल वाया सुजानपुर जा रही एचआरटीसी बस सोमवार शाम को कुठेड़ा में हांफ गई। बस के खराब होने से यात्री परेशान हुए। काफी समय के बाद यात्री अन्य बस के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना हुए। करीब 5:50 मिनट पर बस हमीरपुर से रवाना हुई थी। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक कठिनाई हुई।
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बार-बार बसों का खराब होना उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने एचआरटीसी से मांग की है कि ऐसी बसों की नियमित जांच की जाए। खराब बसों को तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिली थी। यात्रियों के लिए अन्य बस की सुविधा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें