फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टिक्कर खतरियां के पास खराब हुई एचआरटीसी बस, यात्री परेशान

Mon, 29 Jun 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी से हमीरपुर वाया काले अंब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस रविवार को टिक्कर खतरियां के पास तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई। बस के प्रोपेलर शाफ्ट का क्रॉस टूटने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बस दोपहर करीब 12 बजे बस्सी से रवाना हुई थी। टिक्कर खतरियां पहुंचने पर अचानक आई खराबी के कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी। इससे यात्रियों को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा और कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने निगम की बसों के नियमित रखरखाव और तकनीकी जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से बसों की स्थिति सुधारने का आग्रह किया। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस के खराब होने की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें